Redmi Note 10 Pro Max/ सस्ता स्मार्टफोन

आ गया दोस्तो Redmi Note 10 Pro Max , अब भारत में भी बिकना हुआ शुरू, इस लेख में आपको मिलेगा इस फोन की सभी features की जानकारी । भारत में Redmi Note 10 Pro Max के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है. इसे डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रोंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ये फोन शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, मी होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध रहेगा.
ऑफर्स की बात करें तो ऐमेजॉन और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर ग्राहकों को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, शाओमी की वेबसाइट पर MobiKwik से पे करने पर 600 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा और जियो की ओर से 349 रुपये वाले प्लान के साथ 10,000 रुपये की वैल्यू के बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 nits पीक ब्राइनटनेस के साथ 6.67-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही यहां गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट भी मिलेगा. इस स्मार्टफोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और Adreno 618 GPU के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर मौजूद है.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

India vs England/ India vs England history

सबसे सस्ता स्मार्टफोन/ 251 स्मार्टफोन